'भाभी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी ने की अपने लॉन्ग टाईम बॉयफ्रैंड से गुपचुप शादी
भोपाल की रहने वाली है सौम्या
सौम्या 'एंड' टीवी के पॉपुलर शो 'भाभीजी घर पर हैं' में अनिता नारायण मिश्रा का किरदार निभा रही हैं। यह कम ही लोग जानते है कि सौम्या का जन्म 3 नवंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था।
सौम्या कवयित्री भी हैं
सौम्या ने उज्जैन के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। सैम्या कवयित्री भी हैं और 'मेरी भावनाएं' नाम से एक बुक भी पब्लिश करा चुकी हैं। जब सौम्या 6 साल की थीं तभी से उन्होंने लिखना शुरु कर दिया था और सौम्या अपने पिता जी बी.टंडन को अपनी प्रेरणा मानती हैं। सौम्या के पिता जी बी.टंडन विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन में इंग्लिश डिपार्टमेंट के एच.ओ.डी रह चुके हैं।
मिडिया के सवाल पूछने पर सौम्या ने दिया ये जवाब
कुछ रिपोर्टस के मुताबिक सौम्या ने जनवरी में हॉलिडे पर जाने की तैयारी भी कर ली है। उन्होंने इस बारे में प्रोडक्शन हाउस को इन्फॉर्म कर दिया है। कुछ दिनों पहले सौम्या ने बॉम्बे टाइम्स से कहा था कि वे 10 साल से सौरभ के साथ रिलेशनशिप में हैं। कॉलेज के दिनों में ही सौरभ और सौम्या एक-दूसरे के करीब आ गये थे। और यह कपल मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
जनवरी में हॉलिडे पर जाएंगी सौम्या
कुछ रिपोर्टस के मुताबिक सौम्या ने जनवरी में हॉलिडे पर जाने की तैयारी भी कर ली है। उन्होंने इस बारे में प्रोडक्शन हाउस को इन्फॉर्म कर दिया है। कुछ दिनों पहले सौम्या ने बॉम्बे टाइम्स से कहा था कि वे 10 साल से सौरभ के साथ रिलेशनशिप में हैं। कॉलेज के दिनों में ही सौरभ और सौम्या एक-दूसरे के करीब आ गये थे। और यह कपल मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था
2006 में किया पहला टीवी शो
|
सौम्या ने अपना पहला टीवी शो साल 2006 में किया था। इस शो का नाम 'ऐसा देश है मेरा' था जिसमें सौम्या ने रस्टी देओल का किरदार निभाया था। इस शो के बाद सौम्या 'मेरी आवाज को मिल गई रोशनी' शो में एक्टिंग करती दिखीं थी।
सौम्या ने बहुत से फैमस रियलिटी शोज़ होस्ट किए है
एक्टिंग के अलावा सौम्या ने बहुत सारे फैमस रियलिटी शोज़ भी होस्ट किए हैं। जिसमें बतौर होस्ट वो शाहरुख़ खा़न के साथ रियलिटी शो 'जोर का झटका' में नजर आईं। इसके अलावा 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन', 'मल्लिका-ए-किचन ऑन एयर' और 'डांस इंडिया डांस' जैसे शोज़ को भी वे होस्ट कर चुकी हैं।
'जब वी मेट' में करीना की बहन का किरदार निभाया
सिर्फ टीवी ही नहीं सौम्या ने 2007 में बॉलिवुड में भी अपना कदम रखा, वो भी इम्तियाज़ अली की फिल्म 'जब वी मेट' से। इस फिल्म में सौम्या ने गीत का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की बहन का रोल प्ले किया था।
सौम्या ने अभी तक नहीं की अपनी शादी की पुष्टि
हालांकि सौम्या ने अपनी शादी की ख़बरों पर चुप्पी साधी हुई है। इस बात में कितनी सच्चाई है कि सौम्या की शादी हुई है या नहीं, यह तो सौम्या के कुछ कहने पर ही पता चल पायेगा। सौम्या आजकल 'भाभी जी घर पर हैं' में अपने अनीता भाभी के किरदार से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
Comments
Post a Comment